पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Karnal News Haryana News Asha Workers Union Gave Picket Sought Fixed Place To Sit

आशा वर्कर यूनियन नेेे दिया धरना, बैठने के लिए मांगा निश्चित स्थान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

करनाल. अपनी मांग को लेकर सीएमओ कार्यालय के समक्ष धरने पर बैठ नारेबाजी करते हुए आशा वर्कर यूनियन की सदस्य।

करनाल | आशा वर्कर यूनियन ने गुरुवार को दूसरे दिन भी सीएमओ कार्यालय के बाहर धरना देकर अपनी आवाज बुलंद की। आशा वर्करों ने जोरदार नारे लगाकर सरकार के प्रति रोष प्रकट किया। अध्यक्षता सुमन सुभरी ने की व संचालन लाजवंती ने किया।

जिला प्रधान सुदेश ने कहा कि आशा वर्कर पूरी मेहनत व लगन के साथ सरकार की परियोजना को सफल बनाने के लिए कार्य कर रही हैं। इसके बावजूद सरकार आशाओं को उनके हक नहीं दे रही। जब आशा वर्कर हड़ताल करती हैं तो सरकार झूठे आश्वासन देकर हड़ताल समाप्त करवा देती है और फिर हाथ पर हाथ रख कर बैठ जाती है। उन्होंने बताया कि मुख्य मांगों में कल्पना चावला मेडिकल काॅलेज, सामान्य अस्पताल तथा सीएचसी और पीएचसी में आशा वर्करों के बैठने के लिए स्थान निश्चित करना, प्रोत्साहन राशियों का पैसा खातों में डलवाना, 21 जुलाई 2018 को जारी हुए नोटिफिकेशन को हूबहू लागू करना, एएनएम व कोऑर्डिनेटर की भर्ती में आशाओं को प्राथमिकता देना आदि शामिल है। इस माैके पर सीटू जिला प्रधान सतपाल सैनी, ओपी माटा, कुसुम, मुकेश, जगपाल, नरेश, राधा, र|ेश, कौशल्या, कांता रानी, सीमा, अनीता व संगीता आदि मौजूद रहे।
खबरें और भी हैं...