पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Yamunanagar News Haryana News Asha Workers Were Informed About The Working Of Childline With Child Protection

आशा वर्करों को बाल सुरक्षा के साथ चाइल्डलाइन की कार्यप्रणाली बारे बताया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सिविल अस्पताल यमुनानगर में आशा कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान चाइल्डलाइन द्वारा उन्हें बाल सुरक्षा व संरक्षण के साथ-साथ चाइल्डलाइन की कार्यप्रणाली के विषय में बताया गया। चाइल्डलाइन की इस मुहिम में वे किस प्रकार से जागरूक होकर अपना सहयोग दे सकती हैं, इस बारे में उनको प्रेरित किया व प्रशिक्षित किया गया। चाइल्डलाइन से रविंद्र मिश्रा, अनीता शर्मा व इंदू शर्मा ने आशा कार्यकर्ताओं को पॉक्सो एक्ट, जुवेनाइल जस्टिस एक्ट व चाइल्डलाइन कैसे बच्चों की मदद करती है, इस बारे में बताया। चाइल्डलाइन की टीम ने बताया कि जब भी कोई 18 वर्ष से कम उम्र का बच्चा किसी भी मुसीबत में किसी भी आशा कार्यकर्ता को दिखाई दे तो वे 1098 पर कॉल करके चाइल्डलाइन की मदद ले सकती हैं। कोऑर्डिनेटर भानु प्रताप ने बताया कि आशा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति जिले के प्रत्येक गांव व सभी एरिया में है। वे निरंतर बच्चों के संपर्क में भी रहती हैं इसलिए उनको बाल सुरक्षा व देखभाल से जुड़े विभिन्न विषयों की जानकारी होनी आवश्यक है। सिविल सर्जन डॉ. विजय दहिया ने चाइल्डलाइन के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे विषयों पर स्वास्थ्य विभाग भी सजग होकर अपनी भूमिका अदा करता है।

यमुनानगर|आशा वर्कर्स को जानकारी देते वक्ता।
खबरें और भी हैं...