ढाबा संचालक पर हमला, 6 पर केस
यमुनानगर | शांति काॅलोनी जगाधरी स्थित एक ढाबे में घुसकर आधा दर्जन से अधिक युवकों ने ढाबा संचालक पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया जिससे ढाबा संचालक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। अमीना खातून ने शहर जगाधरी पुलिस को शिकायत दी है कि उसके पति इख्तियाज उर्फ बब्लू ने काॅलोनी में ही ढाबा बनाया हुआ है। रात को 8 बजे ढाबे पर कुछ युवक आए। इस दौरान किसी बात को लेकर उसके पति का युवकों के साथ झगड़ा हो गया। जोनी पहलवान, अंकित लालू, अंकित, दिनेश, अमित, धन्ना व अमित ने उसके पति पर लोहे की रॉड व लाठियों से हमला कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।