- Hindi News
- National
- Yamunanagar News Haryana News Attacked By Revolver In Head Of Vegetable Seller Looted Four Thousand
सब्जी विक्रेता के सिर में रिवॉल्वर से हमला कर चार हजार लूटे
सदर यमुनानगर थाना एरिया के खजूरी रोड पर गन प्वाइंट पर बदमाशों ने सब्जी विक्रेता से चार हजार रुपए छीन लिए। बदमाशों ने विक्रेता के सिर में रिवॉल्वर का बट दे मारा। इसमें वह घायल हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है। गांव करेहड़ा खुर्द निवासी रामबीर ने सदर यमुनानगर पुलिस को शिकायत दी है कि वह सब्जी विक्रेता है। सात मार्च को अलसुबह वह मंडी से सब्जी लेने जा रहा था। जब वह खजूरी रोड पर खेड़ा मंदिर के पास पहुंचा तो दो युवकों ने उस पर हमला कर दिया। एक के हाथ में रिवॉल्वर थी। उसने रिवॉल्वर का बट उसके सिर में दे मारा। इससे वह घायल हो गया। हमला कर वे उससे चार हजार रुपए छीन ले गए। रामबीर ने बताया कि हमला करने वाले वहां से फरार हो गए। उसने वहां से घर पर फोन किया तो परिवार के लोग वहां पर पहुंचे और उसे वहां से उठाकर डॉक्टर के पास ले गए। तब वह पुलिस को इसकी सूचना नहीं दे पाया। उसने शाम को इसकी शिकायत पुलिस को दी। उसका कहना है कि हमला करने वाले लोकल भाषा बोल रहे थे। उनकी बाइक पर नंबर भी नहीं था। इस शिकायत पर सदर यमुनानगर पुलिस ने धारा-379बी, आर्म्स एक्ट और 34 में केस दर्ज कर लिया है।