पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Yamunanagar News Haryana News Attempted Robbery By Hitting Pistol In Head Of Health Department Employee

स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी के सिर में पिस्टल मारकर लूटने का प्रयास

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रादौर रोड पर एक स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी पर बदमाशों ने हमला कर दिया। हालांकि अपनी बहादुरी से बदमाशों को कर्मचारी ने भागने पर मजबूर कर दिया। कर्मचारी सुबह साइकिल पर बस स्टैंड आ रहा था। उन्होंने साइकिल उठाकर बदमाशों के ऊपर घुमाई तो बदमाश वहां से फरार हो गए। हालांकि बदमाशों ने कर्मचारी के सिर में पिस्टल दे मारी थी। इसमें उन्हें काफी चोट लगी है। एक दर्जन टांगें सिर में अाए हैं। शहर यमुनानगर पुलिस ने शिकायत पर लूट के प्रयास का केस दर्ज कर लिया है।

गांव पांजपुर निवासी गुलाब सिंह स्वास्थ्य विभाग में लगे हुए हैं। उनकी ड्यूटी पंचकूला में है। सुबह सवा 5 बजे यमुनानगर बस स्टैंड से चंडीगढ़ के लिए चलने वाली बस में वे ड्यूटी पर जाते हैं। अपने गांव से साइकिल पर सुबह पांच बजे यमुनानगर बस स्टैंड आ रहे थे। जब वे रेलवे स्टेशन के पास रादौर रोड पर पहुंचे तो चार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। एक बदमाश बाइक पर बैठा रहा। इस दौरान एक बदमाश ने उनके सिर में पिस्तौल का बट दे मारा। इसमें उनके सिर से खून बहने लगा, इससे बदमाश घबरा गया। गुलाब सिंह समझ चुके थे कि ये लुटेरे हैं। उसने विरोध शुरू कर दिया और अपनी साइकिल बदमाशों के ऊपर दे मारी। इससे घबरा कर बदमाश वहां से फरार हो गए। बदमाशों की उम्र करीब 20-25 साल है।

खजूरी रोड पर लूट की वारदात को सुलझा नहीं पाई पुलिस

सात मार्च को खजूरी रोड पर करेहड़ा खुर्द निवासी रामबीर से भी बदमाशों ने लूट की थी। वह सुबह पांच बजे सब्जी खरीदने आ रहे थे। वे सब्जी बेचने का काम करते हैं। रामबीर के साथ भी चार बदमाशों ने लूट की थी और उन्होंने भी पिस्टल से सिर में बट दे मारा था। इस मामले में सदर यमुनानगर पुलिस ने केस दर्ज किया हुआ है। लेकिन आज तक पुलिस बदमाशों को पकड़ नहीं पाई। माना जा रहा कि इन्हीं बदमाशों ने दूसरी वारदात की है।

{पांजपुर निवासी गुलाब सिंह के साथ सुबह 5 बजे हुई वारदात

खबरें और भी हैं...