पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Rai News Haryana News Attempted To Cheat Five Lakh Rupees From Bjp Mandal General Secretary Ashok Kaushik

भाजपा के मंडल महामंत्री अशोक कौशिक से पांच लाख रुपए ठगने का किया प्रयास

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भाजपा के जाखौली मंडल के महामंत्री अशोक कौशिक से एक ठग ने 5 लाख रुपए ठगने का प्रयास किया। जब महामंत्री अशोक कौशिक आरोपी के साथ डील फाइनल कर रहा था तो अचानक से भिवानी पुलिस आ पहुंची। वह आरोपी का मोबाइल लोकेशन से पीछा कर रही थी। पुलिस कर्मी ने महामंत्री को बताया कि यह व्यक्ति फ्राॅड है और 6 मार्च को भिवानी में एक महिला से फूड कंपनी की डीलरशिप दिलाने के नाम पर 5 लाख रुपए ठग चुका है। भिवानी पुलिस आरोपी को अपने साथ ले गई है।

भाजपा के जाखौली मंडल के महामंत्री एवं खेवड़ा गांव निवासी अशोक कौशिक ने बताया कि उसकी गांव में कुमार ट्रेडर्स के नाम से खाद-बीज व दवाइयों की दुकान है। गुरुवार को उनकी दुकान पर सतीश दीक्षित नाम का व्यक्ति आया। उसने उसे एक फूड कंपनी की डीलरशिप देने का लालच दिया और 5 लाख रुपए एडवांस में मांगे। वह उसके द्वारा दिए गए प्रस्ताव पर विश्वास कर गया और डील फाइनल करने लगा। इस बीच अचानक से भिवानी पुलिस आ गई। पुलिस कर्मी एचसी अमरजीत ने आरोपी सतीश दीक्षित को पकड़ लिया। जब कारण पूछा तो बताया कि यह व्यक्ति फ्रॉड है। इसने भिवानी की एक महिला से फूड कंपनी की डीलरशिप देने के नाम पर 5 लाख रुपए ठग रखे हैं। भिवानी पुलिस के एचसी अमरजीत ने बताया कि सन्तोष कुमारी प|ी सतीश कुमार जाति महाजन निवासी ढाबी तलाब ने शिकायत दर्ज कराई थी।

राई. ठग के आरोपी से पूछताछ करती भिवानी पुलिस।
खबरें और भी हैं...