- Hindi News
- National
- Bhiwani News Haryana News Attempted To Cut The Vein Of The First Hand Hanged For Failure
पहले हाथ की नस काटने का किया प्रयास, नाकाम होने पर लगाई फांसी
नांगल में मानसिक रूप से परेशान एक 20 वर्षीय छात्रा ने फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। छात्रा शहर के एक महिला कॉलेज में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा थी। छात्रा का लक्ष्य आईएएस बनना था, लेकिन पढ़ाई के कारण छात्रा मानसिक रूप से परेशान रहने लगी थी। रात को छात्रा ने अपने घर पर फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। गुरुवार सुबह सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
आईएएस बनना
चाहती थी
गांव नांगल में बीए तृतीय वर्ष में पढ़ने वाली छात्रा ने फांसी का
फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। छात्रा ने हाथ की नस काटकर भी खुदकुशी का प्रयास किया था, लेकिन सफल न होने पर उसने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस रात लगभग एक बजे शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में लेकर आई। जांच अधिकारी छोटूराम ने बताया कि मृतका के पिता सुरेश के बयान में इत्फाकिया कार्रवाई अमल में लाई गई है। पिता ने बयान में बताया है कि छात्रा बीए तृतीय
वर्ष की पढ़ाई करती थी और आईएएस बनना चाहती थी। पुलिस काे दिए गए बयान में उसके पिता ने बताया कि वह कुछ समय से डिप्रेशन में आ गई थी, जिससे
वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगी थी। इसी के चलते उसने फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।