पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dulhera News Haryana News Atul39s Group Became The First In The Slogan Competition

स्लोगन प्रतियोगिता में अतुल का ग्रुप रहा प्रथम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

झज्जर |कबलाना के गंगा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट में विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई। राष्ट्रीय स्तर के टेक्नो-कल्चरल एनुअल फेस्ट अचीवर्स 2019 के जरिए आयोजित प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया। स्लोगन प्रतियोगिता में बीटेक मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्र अतुल का ग्रुप प्रथम रहा। इस इवेंट के कॉर्डिनेटर मैकेनिकल विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर मिस्टर नितिन जैन व नीरज देशवाल रहे। वॉर और वर्ड्स प्रतियोगिता में बीआर्च से श्रुति नंदा प्रथम, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग से श्रुति वर्मा द्वितीय व प्रथम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस इवेंट के कॉर्डिनेटर एप्लाइड साइंस से प्रोफेसर मिस सुमन सिंह व मैनेजमेंट डिपार्टमेंट से डाॅ. पियूष और सोमबीर रहे। फेस पेंटिंग प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने भिन्न-भिन्न प्रकार के डिजाइन एक दूसरे के चेहरे पर बनाए। प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता में कंप्यूटर साइंस और मैकेनिकल इंजीनियरिंग से हर्ष बुध, अतुल और सचिन विजेता रहे। इस इवेंट के कॉर्डिनेटर मिस्टर नितिन वर्मा, विकास व अंकित रहे। संस्थान निदेशक प्रोफेसर डाॅ. अमन अग्रवाल ने भविष्य में भी इस तरह का कार्यक्रम करने की बात कही।लेअन गेमिंग प्रतियोगिता में उमेश यादव प्रथम व कार्तिक द्वितीय रहे। इस इवेंट के स्टूडेंट कॉर्डिनेटर आकाश और आर्यन रहे। कोड वार इन सी प्रतियोगिता में 40 विद्यार्थियों ने पहले दौर में भाग लिया, जबकि 11 विद्यार्थियों ने अंतिम दौर के लिए क्वालीफाई किया। डाॅ. नीतू शर्मा को न्यायाधीश के रूप में आमंत्रित किया, जबकि इवेंट की कॉर्डिनेटर रूचि मित्तल और वर्षा रही। प्रतियोगिता में अमित सिंह प्रथम, पसतसंगड़ा द्वितीय व सचिन राठी एंड मुस्कान तृतीय रहे।
खबरें और भी हैं...