- Hindi News
- National
- Kaithal News Haryana News Authorities Played Flower Holi With Children In Bal Upan
बाल उपवन में अधिकारियों ने बच्चों के साथ खेली फूलों की होली
कैथल| बाल उपवन एवं वृद्धाश्रम में सोमवार को हरियाणा पब्लिसिटी सेल के चेयरमैन रॉकी मित्तल व नगराधीश सुरेश राविश समेत कई गणमान्य लोगों ने बच्चों के साथ फूलों की होली खेली और बच्चों को ईनाम व रिफ्रेशमेंट भी वितरित की। इस मौके पर संस्था के प्रधान रविभूषण गर्ग ने बाल उपवन तथा वृद्ध आश्रम में चलाई जा रही विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। नगराधीश ने कहा कि बच्चों के साथ होली मनाकर एक अलग ही अनुभूति हुई है। संस्था बच्चों के लिए ठीक प्रकार से कार्य कर रही है। प्रशासन की ओर से जो भी संभव कार्य होंगे, इन बच्चों के लिए किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सभी बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी भाग लें। खेलों के माध्यम से शारीरिक विकास के साथ-साथ मानसिक विकास भी होता है। रॉकी मित्तल और नगराधीश सुरेश राविश ने बाल उपवन का निरीक्षण भी किया। इस मौके पर जिला बाल संरक्षण अधिकारी कुलदीप सिंह, बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य नरेंद्र जिंदल, सीडीपीओ कमलेश गर्ग, प्रेम सिंगला, अमनदीप, कोमल, विकास, अंजू जिंदल, राजेश मोर, अजय श्रीवास्तव, सुरेश व नीलिमा मौजूद रहे।