पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पाेषण आहार का प्रयोग करके बीमारियों से बचें: सुनीता देवी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

महिला एवं बाल विकास द्वारा पोषण के महत्व को लेकर चलाए जा रहे पोषण पखवाड़ा के तहत गांव खैरी में महिलाओं व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा पोषण जागरुकता रैली निकाली गई। महिला एवं बाल विकास सर्कल अंटेहड़ी की सुपरवाइजर सुनीता देवी की अगुवाई में 8 से 22 मार्च तक चलने वाले पखवाड़ा में निकाली गई पोषण जागरुकता रैली में गांव की महिलाओं एवं बच्चों ने भी बढ़-चढ़ कर भाग लिया। सुपरवाइजर सुनीता देवी ने कहा कि पोषक तत्व हमारे जीवन के रक्षक हैं हमें बीमारियों से बचने के लिए हमेशा ही हरे-भरे आहार का प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज पोषण अभियान को जन-जन का आंदोलन बनाना है क्योंकि यदि हम सही पोषण लेंगे तो तभी हमारा देश भी रोषण होगा। उन्होंने महिलाओं को स्वच्छता, हैंडवाश के महत्व व अनीमिया के बारे में भी जानकारी दी। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उषा रानी, सुनीता, वीणा, कविता के अलावा अनेक महिलाएं एवं स्कूल के बच्चे भी उपस्थित रहे।

बाबैन | पोषण अभियान को लेकर गांव खैरी में साइकिल रैली निकालती आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व महिलाएं।
खबरें और भी हैं...