काले मोतिया से बचाव को किया जागरूक
नीलोखेड़ी. काले मोतिया से बचाव को लेकर निकाली गई जागरूकता रैली।
नीलोखेड़ी | सामान्य अस्पताल द्वारा विश्व ग्लूकोमा सप्ताह कार्यक्रम के तहत रैली का आयोजन किया गया। रैली की अगुवाई नेत्र विशेषज्ञ डाॅॅॅॅॅ. आशुतोष ने की। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. वंदना अग्रवाल ने हरी झंंंंंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।
रैली में आंगनबाड़ी वर्कर, आशा वर्कर के साथ सामान्य अस्पताल में आरंभ होकर गोल मार्केट अस्पताल एरिया व मुख्य स्थानों से होते हुए लोगों को काले मोतिया से बचाव के लिए जागरूक किया। रैली राष्ट्र स्वास्थ्य मिशन व हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर आयोजित किया गया। डॉ. वंदना व डॉ. आशुतोष ने जानकारी देते हुए बताया कि लोगों को काले मोतिया की पूरी जानकारी न होने के कारण जांच नहींं करवाते। जिस कारण उनका इलाज समय पर असंभव हो जाता है। उन्होंंने कहा कि नेत्र की समय समय पर जांच करवानी चाहिए। उन्होंंंने बताया कि लगातार सिर में दर्द होना, चश्में का नंबर बार बार बदलवाना इसके मुख्य लक्षण हैं। उन्होने बताया कि 40 वर्ष के ऊपर के लोगों में काले मोतिया की संभावना अधिक होती है। इस अवसर पर दिवेश कुमार शर्मा, शिव कुमार, वीना, लक्ष्मी, कामनी व पूनम शर्मा उपस्थित रहे।