पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कोरोना वायरस से बचाव के प्रति किया जागरूक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

करनाल | बेथीनी सोशल सर्विस सोसाइटी के संयुक्त तत्वाधान में स्थानीय सेक्टर-32 स्थित मलिन बस्ती में एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें महिलाओं को उनके स्वास्थ्य संबंधी, स्वच्छता संबंधी, जल बचाओ संबंधी विषयों के लिए जागरूक किया। ओसका के जिला समन्वयक राजपाल सिंह ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य यहां रह रही महिलाओं को कोरोना वायरस से किस तरह से खुद को व अपने परिवार को बचाया जा सकता है जागृत करना है। उन्होंने बताया कि यदि हम अपने आसपास स्वच्छता रखते हैं और खुद में अपने बच्चों को सलाह दें कि बार-बार साबुन से अच्छी तरह से हाथ धोते रहें तो हम इस खतरनाक वायरस से अपने आप को बचा सकते हैं इस अवसर पर प्रियंजलि, राजेश, निशा, जैनी, संजीव कुमार, तरुणसैनी, प्रवीण कुमार आदि उपस्थित रहे।
खबरें और भी हैं...