गांव रोड़ी आंगनबाड़ी में लोगों को जागरूक किया
रोड़ी| गांव रोड़ी में शनिवार को महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों को जागरूक किया गया। जिसमें आंगनबाड़ी वर्कराें ने महिलाओं काे परिवार की स्वास्थ्य सुरक्षा के प्रति सचेत किया।
आंगनबाड़ी वर्कर कुलदीप कौर, प्रेम लता, बलविंद्र कौर, भोली देवी ने कहा कि विभाग की ओर से सभी गांवों व शहरों में जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसके तहत सभी परिवारजनों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और घर में साफ सफाई रखने के अलावा घर के सभी सदस्यों को खांसी जुकाम से बचाने व हाथ और आंखों को धोकर साफ सुथरा एवं हाइजनिक रखने का आह्वान किया। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा स्वच्छता बनाए रखने एवं कोरोना वायरस से बचाव हेतु पोस्टर से लक्षण दिखाकर आमजन को जागरूक किया गया।