कोरोना वायरस के प्रति किया जागरूक
गांव मुनिमपुर, कुकडोला, दादरी तोये, नंगला, कुतानी और याकूबपुर में हुई ग्राम सभाओं की मीटिंग में पीएच्.सी बाढ़सा के स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा लोगों को काेराेना के प्रति जागरूक किया गया।
उपस्वास्थ्य केंद्र याकूबपुर से स्वास्थ्य कार्यकर्ता राकेश कुमार ने कोरोना वायरस, टीबी, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के के प्रति ग्रामीणों को जागरूक किया गया। राकेश कुमार ने सभी गांव में ग्राम सभा की मीटिंग में लोगो को कोरोना वायरस के बारे में बताया कि इस बीमारी के बारे में अफवाह फैलाने और हड़बड़ाहट की जरूरत नही है। हमें अपनी व्यक्तिगत सफाई, बार-बार हाथ धोना, खासी जुकाम होने पर रुमाल या टिस्सु पेपर का प्रयोग करना, इधर-उधर न थूकना, भीड़ वाली जगह पर ना जाना के बारे में बताया। इसके अलावा टीबी, बेटी बचाओ के बारे में भी विस्तार से लोगों को समझया। कार्यक्रमों में सभी गांव से सरपंच और पंचायत सेक्टरी, सभी आशा आंगनवाड़ी और गांव के अनेक व्यक्तियों और महिलाओं ने भाग लिया।
आइस स्टॉक खेल में रितु, वर्षा व सनम ने जीता कांस्य पदक
झज्जर | गुलमर्ग जम्मू कश्मीर में हुए आइस स्टॉक खेल में रितु गुलिया बादली, वर्षा गुलिया बादली और झज्जर की सनम ने हरियाणा की तरफ से भाग लिया और कांस्य पदक जीता। झज्जर की इन बेटियों ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन यह उपलब्धि हासिल करके अपने गांव जिले और हरियाणा का नाम रोशन किया। इन खिलाड़ियों के माता पिता ने बहुत खुशी जाहिर की और कहा हमारी बेटी बेटे से कम नहीं है। इनको भी बेटे जैसा बराबर हक है।