पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhiwani News Haryana News Awareness Message About Malnutrition In Amar Nagar Basti

अमर नगर बस्ती में कुपोषण को लेकर जागरूकता संदेश

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिला कार्यक्रम अधिकारी डीपीओ परिनिता गोस्वामी ने दिखाई हरी झंडी

महिला एवं बाल विकास शहरी भिवानी एवं आंगनबाड़ी केंद्र अमरनागर व हनुमान ढाणी में राष्ट्रीय पोषण मिशन पखवाड़े के तहत जागरूकता कार्यक्रम किया गया, जिसमें आंगनबाड़ी केंद्र से जुड़ी अनेक महिलाओं, किशोरियों, युवतियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व हेल्पर्स ने भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला कार्यक्रम अधिकारी डीपीओ परिनिता गोस्वामी, डब्ल्यूसीडीपीओ दर्शना, सुपरवाइजर अनुपलता व रेखा शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर गर्भवती महिलाओं सहित सभी पौष्टिक आहार व स्वच्छता को अपनाने का संकल्प दिलाया गया। वही महिलाओं और किशोरियों ने बस्तियों में चेतना रैली और नुक्कड़ नाटक कर लोगों को कुपोषण के प्रति जागरूक किया। सुपरवाइजर अनुपलता व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता किरण देवी ने कहा कि शरीर के लिए पोषक तत्वों का होना बहुत जरूरी है। यदि शरीर में पोषक तत्व नहीं होंगे तो हम कुपोषण के शिकार ही होंगे। उन्होंने कहा कि शरीर को स्वच्छ और स्वस्थ रखने के लिए पानी भी सबसे अच्छा पोषक तत्व है। इसलिए पौष्टिक आहार बहुत जरूरी है। उन्होंने बताया कि आज उन्होंने कोरोना वायरस के बारे में भी जागरूक किया है। इस अभियान के दौरान शहर व हर गांव में जाकर कुपोषण से संबंधित प्रभात फेरी, साइकिल रैली, जागरूकता कैंप के अलावा घर-घर जाकर लोगों को कुपोषण के प्रति जागरूक किया जा रहा। देश में 38 प्रतिशत के लगभग बच्चे कुपोषण के शिकार हैं, राष्ट्रीय पोषण मिशन के तहत 2022 तक कुपोषित बच्चों का प्रतिशत 38 से हटाकर 25 प्रतिशत लाने का लक्ष्य रखा गया है। महिलाओं व किशोरियों ने भी कहा कि उन्होंने कुपोषण को लेकर चेतना रैली निकालकर राष्ट्रीय पोषण मिशन का सन्देश डोर टू डोर दिया है, ताकि कोई कुपोषण का शिकार न हो। इस अवसर पर किरण देवी, दर्शना देवी, अंजु शर्मा, सरला देवी, सुनीता देवी, रजनी सहित अनेक महिलाएं मौजूद थी।

खबरें और भी हैं...