पोषण अभियान के तहत जागरुकता कार्यक्रम
राजौंद | विद्या निकेतन वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बालू में ग्रामीण युवा विकास मंडल द्वारा कुपोषण हटाओ पोषण पाओ जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला युवा समन्वयक सुशील ने कहा कि सही पोषण का अर्थ पौष्टिक आहार, साफ पानी तथा सही प्रथाएं हैं। पोषण अभियान को एक जन आंदोलन बनाने की जरूरत है। प्रधानाचार्य सतबीर बिढ़ाण ने कहा कि समस्त छात्र-छात्राएं अपने-अपने घरों व समाज को प्रेरित करेें कि मातृ शिशु को बचाने का उद्देश्य पोषण आहार की प्राप्ति है। इस मौके पर बलजीत, सुनीता, सुदेश, ईश्वर व प्रदीप मौजूद रहे।