जागरूकता वाहन का रतिया पहुंचने पर किया स्वागत
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के 100 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में रेडक्रॉस की जागरूकता वाहन शुक्रवार को रतिया पहुंचा। एसडीएम कार्यालय में तहसीलदार विजय मोहन सियाल ने जागरूकता वाहन का स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान इस वाहन ने जिला के गांव-गांव व शहर-शहर का दौरा कर रैडक्रॉस की गतिविधियों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाई। रैडक्रॉस के जागरूकता वाहन के अंदर एलईडी भी लगाई गई है, जिसमें लघु फिल्मों के माध्यम से रेडक्रॉस की तमाम गतिविधियों तथा उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जा रहा है। इस मौके पर कानूनगो गुरमेल सिंह, आरसी सुरेश कुमार, प्राथमिक सहायता प्रवक्ता दलबीर सिंह आदि मौजूद थे।