- Hindi News
- National
- Karnal News Haryana News Ayushmann39s Pamphlets Are Getting Spoiled Forgetting To Distribute In Public
आयुष्मान के पंफलेट हो रहे खराब, पब्लिक में बांटना भूला विभाग
स्वास्थ्य विभाग में पहुंचे आयुष्मान के प्रति जागरूक करने के लिए पंफलेट खस्ताहाल जगह पर एक साल से पड़े हैं। विभाग के अधिकारी इसको बंटवाना भूल गए। दूसरी तरफ वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के लिए भेजी गई बैट्री भी खस्ताहाल जगह पर पड़ी है। देखरेख के अभाव में लोगों को न तो जागरूक कर पाए और न ही कीमती बैट्री का उपयोग कर पाए। इससे अधिकारियों के पास कोई जवाब नहीं है।
प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत आयुष्मान के प्रति जागरूक करने के लिए पंफलेट भेजे गए। इसमें लिखा है कि इस योजना के तहत गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए मुफ्त चिकित्सा लाभ मिलेगा। इस स्कीम में लाभार्थियाें को 5 लाख रुपए के इलाज तक कोई भी पैसा सरकारी और सूचीबद्ध निजी अस्पताल को नहीं देना पड़ेगा। अपने नजदीकी सूचीबद्ध अस्पताल अथवा सीएससी में जाकर अपना ई-कार्ड बनवाएं और स्कीम का लाभ उठाएं। इस तरह की महत्वपूर्ण जानकारी स्टोर में पड़ी खराब हो रही है। इसके संबंधित अधिकारियों का कहना है कि अब इन पंफलेट को बांटना शुरू करवा दिया है।