पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bahadurgarh News Haryana News Backward Classes Conference 15 In Hisar People From The State Will Participate

हिसार में पिछड़ा वर्ग सम्मेलन 15 को, प्रदेश से लोग भागीदारी करेंगे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

झज्जर | हरियाणा विधानसभा उपाध्यक्ष रणबीर सिंह गंगवा ने कहा कि 15 मार्च को हिसार में पिछड़ा वर्ग की ओर से सीएम मनोहर लाल का अभिनंदन किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रदेश भर से पिछड़ा वर्ग के लोगों की उल्लेखनीय भागीदारी रहेगी। विधानसभा उपाध्यक्ष गंगवा रेस्ट हाउस सभागार में जिले के पिछड़ा वर्ग से जुड़े कार्यकर्ताओं की बैठक ले रहे थे।

कार्यकर्ताओं से रूबरू होते उन्होंने बताया कि हिसार शहर के पुराना राजकीय कॉलेज मैदान में होने वाले पिछड़ा वर्ग सम्मान सम्मेलन में प्रदेश भर से लोगों की भागीदारी रहेगी। इसमें झज्जर जिले का योगदान भी सराहनीय रहे, इसके लिए वे निमंत्रण देने पहुंचे हैं। वे स्वयं प्रदेश के विभिन्न जिलों में जाकर सम्मान सम्मेलन के लिए जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। बैठक में उन्होंने लोगों की समस्याएं भी सुनी। इससे पहले एसडीएम शिखा ने जिला प्रशासन की ओर से गंगवा का स्वागत किया।
खबरें और भी हैं...