- Hindi News
- National
- Bahadurgarh News Haryana News Badli Was Attacked By Tax On Youth Case Filed
बादली चुंगी पर युवक से की मारपीट, केस दर्ज
बादली चुंगी पर एक युवक के साथ मारपीट व जान से मारने की धमकी के मामले में पुलिस ने मामला दर्ज करके मामले की जांच का काम शुरू कर दिया है। आरोप है कि 10-12 युवकों ने लोहे व किसी पैनी चीज से उस पर हमला किया, जिससे उसके सिर व छाती में चोटें आई है। घायल को उपचार के लिए असपताल में भर्ती कराया, जहां उसे प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआईएमएस रोहतक
रेफर कर दिया।
पुलिस को दी शिकायत में दयानंद नगर निवासी नवीन ने बताया कि वह बीए द्वितीय वर्ष गंगा कॉलेज में पढ़ता है।11 मार्च को वह घर पर ही था। शाम करीब 4 बजे उसके दोस्त का फोन आया कि उसका किसी के साथ झगड़ा हो गया है। जल्द तू बादली चुंगी पर आ जा। जब वह बादली चुंगी पर पहुंचा तो वहां 10-12 लड़के आये और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।
आरोप है कि उनमें से एक युवक ने उसके सिर में लोहे की कोई भारी चीज मारी। जिससे उसे चक्कर आने लगे। इसी बीच एक युवक ने उसकी छाती में कोई नुकीली चीज मारी और अन्य लोगों ने लात घुसों से मारपीट की। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर वहां से गुजर रहे राहगीरों ने उसे छुड़वाया। राहगीरों की मदद से उसे उपचार के लिए शहर के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया, जहां से उसे पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।