पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Loharu News Haryana News Bajrang Dharedu Won Indravali39s Team Winner In The Riot Competition Tug Of War

बजरंग धारेडू ने जीती दंगल प्रतियोगिता रस्साकशी में इंद्रावली की टीम विनर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ग्राम पंचायत झांझड़ा श्योराण में रविवार काे मेले का आयोजन किया गया। मेले के अवसर पर रस्साकस्सी, महिला व पुरूषों का दंगल करवाया गया। रस्साकसी में पांच मैच जीतने वाली झांझड़ा श्योराण की टीम काे टाई के माध्यम से बिना मैच खेले फाइनल में पहुंचने वाली इंद्रावली की टीम ने हराया। 11 हजार का दंगल बजरंग धारेडू ने विजय धनाना काे हराकर जीता।

मेेले में आसपास के लगभग दाे दर्जन गांवों के श्रद्धालुओं ने शिरकत की। खेलों रस्साकशी में इंद्रावली की टीम काे दो बार टाई में बाई मिलने के चलते वह बिना मैच खेले ही फाइनल में पहुंच गई। वहीं झांझड़ा की टीम के खिलाड़ी पांच मैच जीतकर फाइनल में पहुंचे तो पूरी तरह से थक चुके थे। फाइनल मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। 11 हजार रुपये का पुरस्कार दंगल मंदिर कमेटी की ओर दिया गया। इसमें बजरंग धारेडू जीते वहीं 51 सौ रुपये का दंगल शहीद होशियार सिंह की स्मृति में करवाया गया। इस दंगल में आकाश बीरण व हेमंत सांई हास्टल के बीच मैच बराबरी पर रहा। 31 सौ रुपये दंगल सुनील अजमेर अखाड़ा ने नीरज काे हराकर जीता।

लड़कियों का 51 सौ रुपये का दंगल सुमित सिंघानी ने तमन्ना लेंघा काे हराकर जीता। 11 सौ रुपये का दंगल दिक्षा बाढड़ा ओर तमन्ना लेंघा के बीच बराबरी पर छूटा। मेले में अजय झांझड़ा ने भंडारा किया। इस मौके पर रेफरी सूबेदार ज्ञानचंद, हुकमीराम खरकड़ी, दंयानंद बाढ़ड़ा, कमेटी प्रधान भरतसिंह, जयबीर, बिजेन्द्र, कांशीराम, सुदेश कुमार, चन्द्रभान, घनश्यामम, अशोक कुमार, रविन्द्र श्योराण, कपिल, विनोद सांगवान, धर्मचंद, महेन्द्रसिंह सहित अनेक खेल प्रेमी मौजूद थे।

आंगनबाड़ी केंद्र में महिलाओं की गोद भराई का कार्यक्रम

खबरें और भी हैं...