- Hindi News
- National
- Karnal News Haryana News Bank Representatives Come To The Meeting With Complete Preparation Showing Face Will Not Work Ldm
बैंक प्रतिनिधि बैठक में पूरी तैयारी से आएं, चेहरा दिखाने से काम नहीं चलेगा : एलडीएम
एलडीएम सुरेंद्र सिंघाल ने जिले के सभी बैंकों के प्रतिनिधियों को कहा कि जब भी बैठक में आएं, पूरी तैयारी के साथ आएं। बैठक में चेहरा दिखाने से काम नहीं चलेगा। एलडीएम बुधवार को स्थानीय लघु सचिवालय के सभागार में सभी बैंकों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में जिला सलाहकार समिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि सभी बैंक समय रहते अपने टारगेट को पूरा करें अाैर संबंधित पोर्टल पर जानकारी समय रहते अपलोड करें। बैंकों में सीसीटीवी कैमरे लगे होने चाहिए अाैर समयानुसार पुलिस पेट्रोलिंग जरूर हो, अगर कोई समस्या है तो वह एलडीएम कार्यालय में बताएं, ताकि उस समस्या को दूर किया जा सके। गांव काछवा में आरसीटी का प्रशिक्षण केंद्र है, इसमें जो कोई लाभार्थी प्रशिक्षण लेना चाहता है तो वह ले सकता है। जिले में दिसंबर 2019 में 21 हजार 137 करोड़ रुपए के ऋण वितरित किए गए हैं, जबकि मुद्रा योजना के तहत 22 हजार 54 ऋणियों को कुल ऋण 153 करोड़ रुपए वितरित किया।
अपनी शाखा से संबंधित डाटा अग्रणी बैंक कार्यालय को भिजवाना सुनिश्चित करें और ग्राहकों को कैशलेस ट्रांजेक्शन तथा भीम ऐप के बारे में विस्तार से जानकारी दें। जिला समाज कल्याण अधिकारी सत्यवान ढिलोड ने बैंकों के अधिकारियों को कहा कि ऑनलाइन से संबंधित सभी समस्याओं को समय रहते दूर करें तथा किसी की भी पेंशन से रिकवरी न करें। जो एक्स सर्विस मैन पेंशन ले रहे हैं, अगर उनकी मृत्यु हो जाती है तो उनकी प|ी फैमिली पेंशन लगवाती है तो उनके कार्यालय से एनओसी लेना जरूरी है, एनओसी के बगैर पेंशन न बनाएं। इस मौके पर जिन बैंकों के अधिकारी नहीं आए थे, उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। इस अवसर पर आरबीआई से अग्रणी जिला अधिकारी गुरविंद्र सिंह सहित जिले के सभी बैंकों के अधिकारी उपस्थित रहे।
करनाल. जिला सचिवालय में बैंकों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में जिला सलाहकार समिति की बैठक को संबोधित करते एलडीएम सुरेंद्र सिंघाल।