पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ratia News Haryana News Banke Bihari Shyam Mahila Mandal Played In The Dunes Colony

बांके बिहारी श्याम महिला मंडल ने टिब्बा कॉॅलोनी में खेली फूलाें की हाेली

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

होली पर्व की पूर्व संध्या पर बांके बिहारी श्याम महिला मंडल द्वारा टिब्बा कॉॅलोनी में विशाल सत्संग कीर्तन तथा होली उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान फूलों की होली खेली गई तथा इत्र उड़ाया गया।

मंडल की सदस्य कविता सिंगला, जज्जी गर्ग, उर्मिला सोनी, किरण मंगला, महेंद्र पाल शास्त्री, सरिता गोस्वामी ने भी भजन प्रस्तुत किए। भजन समारोह के अंत में आध्यात्मिक प्रवचनकर्ता धर्मेंद्र गोस्वामी ने भी अपने प्रवचनों से होली का उत्सव का महत्व बताकर संगतों को निहाल कर दिया। मिट्ठू लाल सिंगला ने बनने वाले खाटू श्याम मंदिर में बढ़चढ़कर सहयोग देने की अपील की। कविता सिंगला ने बताया कि मंगलवार शाम को माता शीतला मंदिर में भी विशाल सत्संग कीर्तन का आयोजन किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...