पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बार एसोसिएशन के चुनाव 3 को

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

फतेहाबाद | जिला बार एसोसिएशन के चुनाव 3 अप्रेल कराए जाएंगे। इसे लेकर गठित चुनाव कमेटी ने चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया है। चुनाव कमेटी के मुख्य चुनाव अधिकारी एडवोकेट खजान सिंह व चुनाव अधिकारी संदीप टांटिया, प्रशांत शर्मा, संजीव रंग ने बताया कि प्रधान, उपप्रधान, सचिव, सह-सचिव, वित्त सचिव व पुस्तकालय प्रभारी के लिए नामांकन पत्र 16 मार्च से 18 मार्च तक जमा करवाएं जा सकते हैं। नामांकन पत्र 19 मार्च तक वापिस लिए जा सकेेंगे। इन पदों के लिए मतदान 3 अप्रेल को सुबह 10 बजे से सांय 5 बजे तक स पन्न होगा। मतपत्रों की गिनती सायं साढ़े 5 बजे शुरू की जाएगी। मतगणना के बाद चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
खबरें और भी हैं...