बार एसोसिएशन चुनाव तीन अप्रैल को होगा
साेनीपत | जिला बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए नामांकन वापस होने की प्रक्रिया पूरी हो गई है। प्रधान पद के लिए कुल तीन प्रत्याशी मैदान में रहे। जबकि उपप्रधान के लिए दो के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा। चुनाव के लिए 3 अप्रैल को मतदान होगा।
अब प्रधान पद पर अनूप सिंह दहिया, संदीप शर्मा उर्फ स्वीटी व अजय गहलावत के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। चुनाव अधिकारी जयपाल माच्छरी ने बताया कि पूर्व प्रधान कृष्ण मलिक ने प्रधान पद से अपना नामांकन वापस ले लिया। जबकि अधिवक्ता नरेंद्र का नामांकन रद्द हो गया। सचिव पद के लिए तीन नामांकन आए थे, किसी ने भी नामांकन वापिस नहीं किया। मुकाबला हिम्मत सिंह दहिया, नफे सिंह आंतिल व संदीप दलाल के बीच होगा। उपप्रधान पद के लिए नीरज मलिक व निखिल सिंघल मैदान में आए है। संयुक्त सचिव पद के लिए एकमात्र महिला अधिवक्ता कुसुम दहिया का चुना जाना तय है। वहीं कोषाध्यक्ष का पद रेखा मलिक को मिलना तय है। दोनों पद पर एक-एक ही प्रत्याशी का नामांकन आया है।