पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Gohana News Haryana News Baroda Road Will Remain Closed For 15 Days From Thursday Due To The Work Of Pressing The Sewer Line

सीवर लाइन दबाने का कार्य चलने के कारण गुरूवार से 15 दिनों तक बंद रहेगा बरोदा रोड

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गोहाना | बरोदा रोड पर लोगों को सीवर की समस्या से जल्द िनजात मिल जाएगा। विभाग द्वारा बरोदा फाटक से मोर चौक तक 16 इंच की पाइप दबाई जाएगी। गुरुवार से यह काम शुरू हो जाएगा। काम को 15 दिन में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इन दिनों में यह रोड बंद रहेगा। इसके वाहनों महम और जींद रोड पर डायवर्ट किया जाएगा। बरोदा रोड की कॉलोनियों में लंबे समय से जल निकासी की समस्या है। गलियों में जलभराव हो जाता है। इसके चलते लंबे समय से अलग से सीवर लाइन दबाने की मांग की जा रही थी, जिसे पीडब्ल्यूडी से मंजूरी मिल चुकी है। अधिकारियों के अनुसार पहले 10 इंच की पाइप दबाई गई थी, लेकिन अाबादी बढ़ने से इसकी क्षमता कम पड़ गई है। अब नई योजना के चहत जहां 16 इंच का पाइप लाइन दबाई जाएगी। इसको मोर चौक से एसटीपी देवीपुरा के साथ जोड़ा जाएगा। बरोदा रोड शहर को जुलाना व रोहतक-जींद हाइवे से जोड़ता है। इस पर वाहनों की आवाजाही अधिक होती है। इनको महम रोड और जींद रोड पर डायवर्ट किया जाएगा। इनको फिर बरोदा रोड पर आने के लिए 3-4 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ेगा।
खबरें और भी हैं...