पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Pehowa News Haryana News Basketball Volleyball And Tennis Grounds Will Be Identified By Identifying Schools Where Space Is Available Sports Minister Sandeep Singh

जिन स्कूलों में जगह उपलब्ध है, उनकी पहचान कर बनाए जाएंगे बास्केट बॉल, वॉलीबॉल व टेनिस के ग्राउंड : खेलमंत्री संदीप सिंह

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

खेल एवं युवा मामले मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि जिन गांवों में स्कूलों के पास जगह उपलब्ध है, उनकी पहचान करके स्कूल ग्राउंड में बास्केट बॉल, वॉलीबॉल व टेनिस सहित इंडोर गेम्स की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके साथ ही पंचायत स्तर पर युवाओं को जिम का सामान भी दिया जाएगा। ताकि युवा नशे से दूर रहकर अपनी सेहत पर ध्यान दे सके। सिंह सोमवार को गांव तलहेड़ी, पिपली माजरा, भूस्तला, मेघा माजरा, दुनियां माजरा व अजमतपुर में ग्रामीणों की समस्याएं सुन रहे थे।

खेल मंत्री ने भी गांवों के सफाई कर्मी और चौकीदारों को शॉल भेंट सम्मानित किया। मौके पर जिलाध्यक्ष धर्मबीर मिर्जापुर, प्रदेश महामंत्री राजकुमार सैनी, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष मनदीप सिंह विर्क, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष लाडी पाल, मंडलाध्यक्ष राकेश पुरोहित, चिरंजीव गर्ग, साहब सिंह बाजवा, तरणदीप सिंह वड़ैच, मंडी प्रधान िवनोद बंसल, जगपाल सिंह रामपुरा, गुरप्रीत सिंह कंबोज, अक्षय नंदा, गुरमेहर विर्क, लवी खैहरा, बलजिंद्र खैहरा, रामपाल शर्मा भौर सैयदां, सतपाल सरपंच गढ़ी रोड़ान, राहुल कमोदा, हरविंद्र सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।

बच्चे के साथ रोई मां, मंत्री ने की एक लाख की मदद : तलहेड़ी में खेल मंत्री के पास गुरमीत कौर नामक एक महिला बच्चा लेकर पहुंची। रोते हुए बताया कि उसके पास कमाई का कोई साधन नहीं है। परिवार का गुजारा मुश्किल से चलता है। इस पर मंत्री ने अपने निजी कोष से गुरमीत कौर को एक लाख की सहायता देने की घोषणा की। पिपलीमाजरा में तीन लाख की ग्रांट और बास्केटबॉल ग्राउंड बनाने की घोषणा मंत्री द्वारा की गई। गांव दुनिया माजरा में दिव्यांग रामचंद्र ने मंत्री से मुलाकात करके बताया कि वह चलने फिरने में असमर्थ है। उसकी दोनों टांगे बचपन से ही काम नहीं करती। इस पर मंत्री ने उसे बैटरी से चलने वाली रिक्शा उपलब्ध कराने की घोषणा की। गांव अजमतपुर के सरकारी स्कूल में जिम और हाल बनाने को मंजूरी दी।

सरपंच ने की निगम की शिकायत : गांव भुस्तला में सरपंच राजेंद्र राणा ने बिजली विभाग की शिकायत की। बताया कि बिजली विभाग ने नए खंभे सड़क के बीच में गाड़ दिए और पुरानों को वहां से नहीं हटाया। जिस कारण हादसों का खतरा बना हुआ है। मंत्री ने विभाग को एक सप्ताह में खंभे को हटाने के आदेश दिए। पीने के पानी की पाइप लाइन में लीकेज की समस्या भी कई ग्रामीणों द्वारा रखी गई।

आइएसएम | गांव तलहेडी में ग्रामीणों की समस्या सुनते विधायक व मंत्री संदीप सिंह।
खबरें और भी हैं...