पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhiwani News Haryana News Bathinda39s Cricketer Died After Falling On A Ladder In A Train

ट्रेन में सीढ़ी पर बैठे बठिंडा के क्रिकेट खिलाड़ी की गिरने से मौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

दिल्ली से बठिंडा जा रहे 17 वर्षीय क्रिकेट खिलाड़ी हैप्पी की 14625 छिंदवाड़ा इंटरसिटी एक्सप्रेस से गिरने पर मौत हो गई।

बठिंडा निवासी 17 वर्षीय हैप्पी अपने साथियों के साथ गाजियाबाद में क्रिकेट टूर्नामेंट में हिस्सा लेने गया था, लेकिन कोरोना वायरस के कारण टूर्नामेंट रद्द कर दी गई। इसके बाद शनिवार को वह अन्य साथियों के साथ दिल्ली सराय रोहिल्ला स्टेशन से 14625 छिंदवाड़ा इंटरसिटी एक्सप्रेस में सवार होकर बठिंडा के लिए चल पड़े। ट्रेन चलने पर हैप्पी ट्रेन की ऊपर वाली सीट पर सो गया। जब ट्रेन बिशनपुरा स्टेशन से निकली तो हैप्पी उठ गया और अपने दोस्तों को बोला कि वह बाथरूम जा रहा है। बाथरूम करने के बाद हैप्पी सीढ़ियाें पर बैठ गया। जब ट्रेन भिवानी रोड गेट नंबर 109-10 के बीच पहुंची तो अचानक सीढ़ी से फिसल गया और वह ट्रेन से नीचे जा गिरा। इससे हैप्पी गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक के नीचे गिरने की सूचना मिलने पर ट्रेन भी रुक गई। इसके बाद हैप्पी को संभाला तो मौत हो चुकी थी। हैप्पी के दोस्त आकाश ने बताया कि हैप्पी तो बाथरूम करने के लिए गया था, वह बोगी की सीढ़ियाें की तरफ कब गया, किसी को नहीं पता चला। उनको ट्रेन से कुछ गिरने की आवाज सुनाई दी, तभी उन्हें हैप्पी को संभाला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...