पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bilaspur News Haryana News Bhagwanpur39s Team Wins In Open National Kabaddi Of Milkkhas Panchayat

मिल्कखास पंचायत की ओपन नेशनल कबड्डी में भगवानपुर की टीम बनी विजेता

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मिल्कखास गांव की पंचायत की ओर से ओपन नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता करवाई गई। भगवानपुर गांव की टीम ने प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम। उसने मेजबान टीम को फाइनल मैच में पराजित किया।

प्रतियोगिता का शुभारंभ गुरु रविदास मंदिर डेरा बाबा लालदास कपालमोचन के महत निर्मल दास, समाज सेवी कर्मचंद ने रिबन काटकर किया। प्रतियोगिता में यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र व पंचकूला जिला की 17 टीमों ने भाग लिया। कार्यक्रम में पंचायत व गांववासियों ने सहयोग किया।

ओपनिंग मैच मिल्क खास व अहड़वाला गांव की टीम के बीच हुआ। जिसमें मिल्क खास ने अहड़वाला को पराजित किया। चार टीमों ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। पहला सेमी फाइनल मैच भगवानपुर व कुरुक्षेत्र की बण की टीम के बीच हुआ। बण को पराजित कर भगवानपुर ने फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल मैच में मिल्क खास ने धनाना की टीम को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबले में भगवानपुर की टीम ने मिल्क खास को 42-37 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। आयोजक पूर्व सरपंच गुरपाल सिंह, ओंकार सिंह, प्रमोद ने विजेता टीम को नकद पुरस्कार व ट्राॅफी देकर सम्मानित किया। अभिषेक ने मैच की रनिंग कमेंट्री देकर दर्शकों का मनोरंजन किया। इस अवसर पर नायब सिंह, खेलप्रेमी समेत अन्य गांववासी उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...