शिवाला रामकुंडी में भागवत कथा शुरू
शिवाला रामकुंडी में जीबीपीएस भक्तवृंद की ओर से 7 दिवसीय श्रीमद् भागवत सिद्धांत कथा आयोजित की गई। श्रीधाम वृंदावन से आए तेजस्वी दास ने पहले दिन की कथा में परमात्मा स्वरूप का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि भगवान के दो प्रकार के अंश होते हैं स्वांश और विभिन्न अंश। स्वांश परमात्मा कहलाता है और विभिन्न अंश जीवात्मा। परमात्मा को पुरुषावतार भी कहा जाता है। उन्होंने कहा कि पुरुषावतार 3 रूपों में विभक्त रहते हैं। प्रथम पुरुषावतार महाविष्णु कहलाते हैं जो सागर में शयन करते हैं। इन्हीं महाविष्णु के रोमकूपों से अनंत कोटि ब्रह्मांड उत्पन्न होते हैं। दूसरे पुरुष अवतार गर्भोदकशायी विष्णु जो प्रत्येक ब्रहमांड में स्थापित हो जाते हैं। तीसरे पुरुषावतार प्रत्येक जीव के अंदर परमात्मा रूप में विराजमान रहते हैं।
माैके पर हरीश छाबड़ा, पवन गर्ग, यशपाल केसरी, लक्की गर्ग, आशु मित्तल, शेखर चंद, सुरेश कुमार, जनकराज, रण सिंह, रौनक राम बंसल, श्याम सुंदर, महावीर, पूजा शर्मा, पूनम व ममता गोयल मौजूद रही।
शिवाला रामकुण्डी में श्रीमद् भागवत सिद्धान्त कथा सुनाते तेजस्वी दास व कथा में भाग लेते श्रद्वालु।