- Hindi News
- National
- Rajound News Haryana News Bhakti Narrator Said Hearing Of Bhagwat Tale Destroys Birth Birth Disorders
भक्ति कथावाचक बोले-भागवत कथा के श्रवण से जन्मों-जन्मों के विकार नष्ट हो जाते हैं
स्थानीय कैथल रोड गोगा माड़ी पर श्रीमद्भागवत कथा एवं अद्भुत कृपा दुख निवारण समागम का शुभारंभ हुआ। जिसमें राजौंद की सामाजिक संस्थाओं द्वारा बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। राष्ट्रवादी संत बृजभूषण बापू द्वारा भागवत कथा का शुभारंभ किया गया। संत बृजभूषण ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा श्रवण से जन्म-जन्मांतर के विकार नष्ट होकर प्राणी मात्र का लौकिक व आध्यात्मिक विकास होता है। जहां अन्य युगों में धर्म लाभ एवं मोक्ष प्राप्ति के लिए कड़े प्रयास करने पड़ते थे। कलियुग में कथा सुनने मात्र से व्यक्ति भवसागर से पार हो जाता है। सोया हुआ ज्ञान वैराग्य कथा श्रवण से जाग्रत हो जाता है। कथा से पूर्व नगर में कलश यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें 108 महिलाओं ने कलश उठाकर नगर की परिक्रमा की। मुख्यातिथि के रूप निरंजन चहल, क्षत्रिय महासेना के जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंह, जय हिंद मंच के महासचिव राज सिंह चहल, उपाध्यक्ष रामफूल राणा, सोनु शर्मा, अंकुर राणा, लिपटी राणा विशेष रूप से उपस्थित रहे।