पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Baund Kalan News Haryana News Bhandara And Ragani Program In Memory Of Baba Ogadnath

बाबा ओगड़नाथ की याद में भंडारा व रागनी कार्यक्रम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बौंदकलां | बाबा ओगड़नाथ होली महोत्सव पर सोमवार को भंडारे और रंगकाट हरियाणवी रागनी कंपीटिशन का आयोजन किया गया। रागनी कंपीटिशन में रागनी कलाकारों ने विभिन्न किस्सों पर आधारित रागनी गाकर दशकों का मनोरंजन किया। ऊण रोड स्थित बाबा हरदयाल दास धाम पर बाबा ओगड़नाथ की याद में होली पर सुबह भंडारा लगाया गया। भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में आयोजित रागनी कंपीटिशन में राजेश खन्ना ने बदली हवा जमाने की हो बेशर्मी के काम हो गए समाज के बदलते प्रवेश के ऊपर पर रागनी पेश की। विकास निडाना ने पूर्णमल के किस्से पर रानी नूणादे पूर्णमल के संवाद पर रागनी पेश की। इस अवसर पर गोबिंद सिंह, सुनील उर्फ राइफल, एडवोकेट अमित परमार, सूबेदार गंगाराम, डॉ. रवि शर्मा, कुलदीप परमार अादि थे।
खबरें और भी हैं...