- Hindi News
- National
- Ladwa News Haryana News Bhandara At The Camp Of Baba Heera Nath Baba Kishore Nath
बाबा हीरा नाथ, बाबा किशोर नाथ के डेरे पर भंडारा
लाडवा | लाडवा के गांव बपदी में बाबा हीरा नाथ बाबा किशोर नाथ के डेरे में दो दिवसीय हवन यज्ञ के साथ भंडारे का आयोजन किया गया। डेरे के स्वामी माधव नंद ने बताया कि लगभग 100 वर्ष से भी अधिक हो गए हैं कि बाबा हीरा नाथ, बाबा किशोर नाथ के डेरे के अंदर फाग से अगले दो दिनों तक गांव वासियों के सहयोग से शिव मंदिर के अंदर हवन यज्ञ व भंडारे का आयोजन किया जाता है। उन्होंने बताया कि जब किसी श्रद्धालु की कोई मनोकामना पूर्ण होती है तो वह तीसरे दिन डेरे के अंदर भंडारा देता है। उन्होंने कहा कि बाबा किशोर नाथ की समाधि के ऊपर शराब का प्रसाद चढ़ता है। गांव के पंडित विनोद शर्मा द्वारा डेरे परिसर में एक हवन यज्ञ का आयोजन किया गया।बपदी, हरिराम जिसमें सरपंच सहित गांववासियों ने हवन में आहुति डालने का काम किया। इस मौके पर धनीराम, बबला , सहदेव प्रजापत, राजेंद्र, साहब सिंह, रणधीर, विजयपाल मौजूद रहे।