- Hindi News
- National
- Kalayat News Haryana News Bharat Vikas Parishad Will Conduct 15 Couples Mass Wedding Pradhan
भारत विकास परिषद 15 को कराएगा 11 जोड़ों की सामूहिक शादी: प्रधान
पूंडरी | विचार-विमर्श करते भाविप सदस्य।
पूंडरी | पूंडरी में भारत विकास परिषद के सदस्यों की बैठक हुई। जिसमें 15 मार्च को परिषद की तरफ से की जाने वाली जरूरतमंद 11 कन्याओं की सामूहिक शादी कार्यक्रम के बारे में चर्चा व कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई गई। कार्यक्रम के संयोजक प्रभात गोयल की अध्यक्षता में बैठक में शादी कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं की ड्यूटियां लगाई गई। प्रधान राजेश कुकरेजा ने बताया कि परिषद की तरफ से 15 मार्च को जरूरतमंद 11 कन्याओं की सामूहिक शादी शहरवासियों के सहयोग से रजनी रॉयल गार्डन पूंडरी में करवाई जाएगी। जिसकी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में सांसद नायब सैनी व महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री कमलेश ढांडा व विशिष्ट अतिथि के रूप में हरियाणा पर्यटन निगम के चेयरमैन एवं विधायक रणधीर गोलन, लीलाराम गुर्जर विधायक कैथल, वेदपाल प्रदेश महामंत्री बीजेपी, अशोक गुर्जर जिला अध्यक्ष, महावीर सिहं धेरडू भाजपा नेता, परमजीत पाहवा प्रान्तीय अध्यक्ष भारत विकास परिषद भाग लेंगे। अध्यक्षता रीजनल संरक्षक डॉ. अशोक गर्ग करेंगे। उन्होंने बताया कि 17 मार्च को गांव हाबड़ी के गुरुद्वारा सिंह सभा में मेडिकल व आंखों का फ्री चेकअप कैंप भी लगाया जाएगा। बैठक में रविकांत गर्ग, डॉ. कपिल, हर्ष सेठी, सुधीर वालिया, राकेश अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, दीपक नंद्राजोग व प्रवीण गर्ग मौजूद रहे।