पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Pundri News Haryana News Bharti Foundation Organization Honored For Advancing And Providing Platform To Girl Students Through 190 Schools

190 स्कूलों के जरिए छात्राओं को आगे बढ़ाने व मंच प्रदान करने के लिए भारती फाउंडेशन संस्था सम्मानित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पूरे प्रदेश में 190 स्कूल खोलकर छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने और आगे बढ़ाने के के लिए मंच प्रदान करने के लिए वैश्विक कॉम्पैक्ट नेटवर्क इंडिया द्वारा सम्मानित किया गया। यह अवाॅर्ड नई दिल्ली में महिला दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में दिया गया। भारती संस्था के जिला काेअाॅर्डिनेटर अमित दीक्षित ने बताया कि पूंडरी के गांव अहमदपुर सहित पूरे जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में 13 सत्य भारती स्कूल संस्था द्वारा चलाए जा रहे हैं। स्कूलों में संस्था द्वारा छात्राओं को निशुल्क शिक्षा दी जा रही है और खेलों व पढ़ाई के लिए बढ़िया माहौल दिया जा रहा है। संस्था की तरफ से यह सम्मान भारती फाउंडेशन की सदस्य ममता सैकया प्राप्त किया। उन्होंने सभी स्कूलों के स्टाफ को इसके लिए बधाई दी है।

खबरें और भी हैं...