पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

भाविप ने लगाया निशुल्क मेडिकल कैंप

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भारत विकास परिषद शाखा ने निशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया। इसमेंं डॉ. सुभाष गुप्ता, डॉ. राजन और डॉक्टर ओम ( ऑर्थो सर्जन) ने अपनी अपनी सेवाएं दी। कैंप का शुभारंभ राम कुमार गोयल व निर्मला ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मेडिकल कैंप में नरवाना के जनता ने सामान्य रोग, हड्डी रोग व आंखों के रोगों की जांच का लाभ उठाया। कैंप के अंदर निशुल्क खून जांच व दवा भी वितरित की गई।

वहीं हरियाणा ज्ञान विज्ञान समिति व जनवादी महिला समिति के तत्वावधान में धर्मसिंह कॉलोनी में रविवार को कार्यक्रम आयोजित किया। अध्यक्षता बीरमति, धन्नो देवी और माया देवी ने की। संचालन समिति की इकाई अध्यक्ष जगवंती ने किया। मुख्य वक्ता मनीषा ने कहा कि महिलाओं को आज भी कई संघर्षों से गुजरना पड़ता है। उन्होंने महिलाओं को शिक्षित होकर अपने पैरों पर खड़े होने का आह्वान किया।

नरवाना. कैम्प में मुख्य अतिथि को सम्मानित करते भाविप के सदस्य।
खबरें और भी हैं...