- Hindi News
- National
- Bhiwani News Haryana News Bhiwani39s Girls And Boys Of Hisar Debut In Senior State Judo Championship
सीनियर स्टेट जूडो चैंपियनशिप में भिवानी की लड़कियां और हिसार के लड़के प्रथम
हरियाणा राज्य सीनियर जूडो चैंपियनशिप में लड़कियों में भिवानी की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया जबकि शाह सतनाम सिरसा की टीम ने द्वितीय व गुरुग्राम की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है।
लड़कों में हिसार की टीम ने प्रथम, रोहतक की टीम ने द्वितीय व सिरसा की टीम ने तृतीय स्थान हासिल किया है।इस अवसर पर पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करने के लिए मुख्य अतिथि के तौर पर विधायक घनश्याम दास सर्राफ पहुंचे। घनश्याम दास सर्राफ ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल व खेल मंत्री संदीप सिंह खेलों के प्रति गंभीर हैं। नई खेल नीति की बदौलत युवाओं का खेलों की ओर रुझान बढ़ा है। उन्होंने कहा कि भिवानी के खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत व लग्न की बदौलत पूरे विश्व में देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि ओलंपिक खेलों में पदक जीतने वालों में पूरे देश के खिलाड़ी एक तरफ व हरियाणा के खिलाफ एक तरफ होते हैं। उन्होंने पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को कहा कि उनकी मेहनत का परिणाम आज उन्हें मिला है। लेकिन भविष्य में यह बेहतर प्रदर्शन जारी रखना भी चुनौती है। उन्होंने ओलंपिक में जगह पाने वाले भिवानी के मुक्केबाज विकास कृष्णन यादव व महिला मुक्केबाज पूजा बोहरा के चयन पर सराहना की। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद ही नहीं बल्कि यकीन हैं कि ये दोनों खिलाड़ी देश की झोली में ओलंपिक पदक डालेंगे।
हरियाणा जूडो एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल त्यागी एडवोकेट, प्रदेश उपाध्यक्ष अजीत बामला व जिला प्रधान राजेश अहलावत ने विधायक सर्राफ काे स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर भीम अवार्डी वीरेंद्र यादव, टेक्निकल चेयरमैन डाॅ.शक्ति सिंह, कोच जगत सिंह, कोच रणबीर सिंह जूडो, कोच मनोज जूडो, अनिल कुमार, संदीप सिंह, कोच विक्रम जूडो, मोहन नागर व बिशंभर कायत आदि मौजूद थे।
ये रहे परिणाम
जूडो एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष अजीत बामला ने लड़कों की चैंपियनशिप में 60 किलोग्राम में मुकेश हिसार ने प्रथम, 66 किलोग्राम में आशीष हिसार ने प्रथम, 73 किलोग्राम में मंजीत हरियाणा पुलिस ने प्रथम, 81 किलोग्राम में अनिल रोहतक ने प्रथम, 90 किलोग्राम में दिवेश सिरसा ने प्रथम, 100 किलोग्राम में अमित सिरसा व अधिकतम 100 किलोग्राम में परीक्षित सोनीपत ने प्रथम स्थान हासिल किया। लड़कियों में 48 किलोग्राम में रेखा गुरुग्राम ने प्रथम, 52 किलोग्राम में स्वीटी भिवानी ने द्वितीय, 57 किलोग्राम में सुमन कैथल ने प्रथम, 63 किलोग्राम में पूजा सोनीपत ने प्रथम, 70 किलोग्राम में गरिमा चौधरी भिवानी ने प्रथम, 78 किलोग्राम में आरजू भिवानी ने प्रथम, अधिकतम 78 किलोग्राम में अर्जुन अवार्डी पूनम चोपड़ा भिवानी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लड़कों में ओवरऑल चैंपियनशिप हिसार ने प्राप्त की। जबकि रोहतक ने द्वितीय व सोनीपत ने तृतीय स्थान हासिल किया। उन्होंने बताया कि महिला वर्ग में भिवानी की टीम ने ओवरआल चैंपियनशिप प्राप्त की। सोनीपत की टीम ने द्वितीय व गुरुग्राम की टीम ने तृतीय स्थान हासिल किया।
भीम स्टेडियम में संपन्न हरियाणा राज्य सीनियर जूडो चैंपियनशिप में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते विधायक घनश्याम सर्राफ।