- Hindi News
- National
- Bhiwani News Haryana News Bi Of Jhajjar Nap Will Now Take Charge In The District
झज्जर नप के बीआई अब जिले में संभालेंगे कार्यभार
तीन महीने से नप में रिक्त पड़े बिल्डिंग इंस्पेक्टर के पद पर झज्जर नगरपरिषद के बीआई को अतिरिक्त चार्ज दिए जाने से नप में रूके हुए कार्य मंगलवार से शुरू हो जाएंगे। बीआई सप्ताह में दो दिन मंगलवार व बुधवार को भिवानी नगरपरिषद में नक्शों की फाइल व अन्य जरूरी कार्य निपटाएंगे। इसके कारण नगरवासी अब अपने मकानों व प्रतिष्ठानों के नक्शे पास
करवा सकेंगे।
नगरपरिषद में तीन माह से बीआई का पद रिक्त है। इससे नप में नगरवासियों की मकान व प्रतिष्ठानों की लगभग 400 फाइलें अटकी हुई है। इसके अलावा नक्शे पास न होने से पीएमएवाई स्कीम के पात्र व्यक्ति योजना के लाभ से वंचित हो रहे है। नप बीआई का पद रिक्त होने से न तो अवैध निर्माण करने वालों को नोटिस जारी कर पा रही थी और न ही सीली कर पा रही थी। इससे नप को फीस न मिलने से वित्तिय नुकसान भी हो रहा था।
नप चेयरमैन रणसिंह यादव ने बताया कि झज्जर नगरपरिषद के बीआई संदीप कुमार को भिवानी नप का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। नप में लोगों के मकानों के नक्शों की फाइल व जो अन्य कार्य रूके हुए थे वे अब पूरे हो सकेंगे।
जानिए... ये रुके पड़े कार्य
{ लगभग 200 लोगों के मकान व प्रतिष्ठानों के ऑन लाइन नक्शे पास नहीं हो रहे हैं। जिन लोगों ने दो से तीन महीने पहले नप में फीस जमा करवाकर अपने मकान व प्रतिष्ठानों के नक्शे पास करवाने के लिए ऑन लाइन आवेदन किया है उनके नक्शे पास नहीं हो रहे थे।
{ बीआई का पद रिक्त होने व नक्शे पास न होने के कारण शहर में अनेक लोगों ने मजबूरी में मकान व प्रतिष्ठानों का निर्माण कार्य शुरू कर रखा है। अनेक लोगों ऐसे है जिन्होंने बीआई न होने के कारण नक्शा फाइल ही जमा नहीं करवाई।
{ पीएमएवाई स्कीम के तहत लगभग 175 नक्शे फाइल पेंडिंग है। नक्शे पास न होने से उक्त लोगों को पीएमएवाई स्कीम के तहत मकान निर्माण के लिए मिलने वाली दो लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता नहीं मिल पाई है।
{ पीएमएवाई स्कीम के तहत लगभग दो हजार पात्र लोगों ने बीआई न होने के कारण नक्शा फाइल जमा नहीं करवाई।।
{ नप अवैध निर्माण व अवैध अतिक्रमण करने वालो को नाेटिस नहीं दे पाई।