पालवास में निकाली साइकिल रैली
भिवानी | पालवास में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में महिला एवं बाल विकास अधिकारी के मार्गदर्शन में साइकिल रैली निकाली गई। साइकिल रैली का मुख्य उद्देश्य सही पोषण, देश रोशन का संदेश ग्रामीणों तक पहुंचाना था। आंगनबाड़ी वर्कर सरोज ने बताया कि इस रैली के माध्यम से गर्भवती महिलाओं व दूध पिलाने वाली माताओं को सही पोषक आहार के प्रति जागरूक किया है। गांव के बच्चों के सहयोग से यह साइकिल रैली निकाली गई है। गर्भवती महिलाओं व दूध पिलाने वाली माताओं के साथ-साथ ग्रामीणों को भी स्वास्थ्य रहने के लिए सही पोषक आहार लेने का संदेश साइकिल रैली के माध्यम से जागरूक करने के लिए किया गया।