पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Rai News Haryana News Big Initiative Of Murthal39s Dhaba Operators Against Drug Addiction Drug Addicts Will Cancel Licenses Out Of Association

नशे के खिलाफ मुरथल के ढाबा संचालकों की बड़ी पहल : नशा बेचने वाले ढाबों को एसोसिएशन से बाहर कर लाइसेंस रद्द कराएंगे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुरथल ढाबों पर आने वाले पर्यटकों की सहायता और सुरक्षा के लिए लगाए जा रहे हैं हेल्पलाइन नंबर बोर्ड

नशे की वजह से कुछ ढाबों की वजह से मुरथल के सभी ढाबा बदनाम हो रहे थे। नशे के खिलाफ मुरथल की ढाबा एसोसिएशन ने गुरुवार को बड़ा फैसला लिया है। विधायक मोहनलाल बड़ौली व स्पेशल पब्लिसिटी सैल के चेयरमैन रॉकी मित्तल के सामने एसोसिएशन के प्रधान मंजीत सिंह ने एलान किया कि जो ढाबा संचालक नशे का गोरखधंधा करेगा, वे उसे एसोसिएशन से बाहर तो करेंगे ही साथ ही उसका होटल का लाइसेंस भी रद्द कराएंगे।

ढाबा संचालकों की इस घोषणा का विधायक मोहनलाल बड़ौली व चेयरमैन रॉकी मित्तल ने स्वागत किया। विधायक मोहनलाल बड़ौली ने भी घोषणा की है कि मुरथल को टूरिज्म का हब बनाने के लिए चंडीगढ़ की सुखना लेक की तर्ज पर 10 एकड़ में एक झील बनाई जाएगी। जिससे मुरथल को टूरिज्म से जोड़ा जा सके। पानीपत जाने वाली रैपिड मेट्रो का एक स्टेशन मुरथल भी होगा।

सूचना, जन संपर्क तथा भाषा विभाग हरियाणा की स्पेशल पब्लिसिटी सैल के चेयरमैन रॉकी मित्तल व विधायक मोहनलाल बड़ौली ने नशामुक्ति व महिला सुरक्षा के लिए जीटी रोड स्थित ढाबा मालिकों का आह्वान किया था। उन्होंने ढाबा मालिकों को निर्देश दिए थे कि वे अपने ढ़ाबों पर पुलिस अधिकारियों व संबंधित पुलिस थानों और अन्य जरूरी मोबाइल नंबरों को एक बोर्ड के माध्यम से प्रदर्शित करें। उनके आह्वान पर अधिकांश ढाबा मालिकों ने अपने-अपने ढ़ाबों पर हेल्पलाइन नंबर बोर्ड लगा लिए, जिसका आज लोकार्पण किया गया। इस हेल्पलाइन न बर बोर्ड पर पुलिस कंट्रोल रूम, रोड़ एक्सीडेंट हेल्पलाइन न बर, ए एबुलेंस हेल्पलाइन न बर, महिला हेल्पलाइन न बर, चिल्ड्रन हेल्पलाइन न बर, फायर हेल्पलाइन न बर, स्टेट ड्रग इंफॉरमेशन न बर, महिला थाना एसएचओ का न बर व मुरथल थाना एसएचओ का न बर अंकित किया गया है।

राई. ढाबा संचालकों के साथ विधायक मोहनलाल बड़ौली।
खबरें और भी हैं...