पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Karnal News Haryana News Bijli Nigam To Set Up 7 New 33 Kv Substations To Increase Capacity By 30 Feeders

बिजली निगम 7 नए 33केवी सब स्टेशन लगाएगा, 30 फीडरों की बढ़ाएगा क्षमता

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बिजली निगम की ओर से जिले में बिजली सप्लाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए 7 नए बिजली सब स्टेशन तैयार किए जाएंगे। मुख्यालय से इस कार्य की अप्रूवल आ गई है। इनमें सेे 2 बिजली सब स्टेशन इसी महीने चालू होंगे। बिजली निगम की ओर से नए बिजली सब स्टेशन लगाने की तैयारियां शुरू की जा रही हैं। इसके अलावा 30 सब स्टेशनों के फीडरों की क्षमता में बढ़ोतरी की जाएगी। इससेे बिजली निगम के हजारों उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा।

बिजली निगम लगातार बिजली सप्लाई व्यवस्था में सुधार की ओर बढ़ रहा है। ओवरलोड के कारण बिजली के बार-बार कट लगने की समस्या से उपभोक्ताओं को जूझना पड़ता है। गर्मियों के सीजन में यह समस्या अधिक आती है। लगातार लोग अपनी सुविधाओं में इजाफा कर रहे हैं। शहर के साथ-साथ अब वाॅशिंग मशीन से लेकर एसी तक ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंच रहे हैं। बिजली का लगातार लोड बढ़ रहा है। इसी के चलते बिजली सब स्टेशन से लेकर फीडर तक ओवरलोड होते जा रहे हैं। ओवरलोड की समस्या के समाधान के लिए बिजली निगम की ओर से जहां फीडरों की क्षमता में बढ़ोतरी की जा रही है, वहीं 33 केवी के नए बिजली सब स्टेशन भी लगाए जा रहे हैं। इसी शृंखला में 7 अाैर नए सब स्टेशन लगाए जा रहे हैं, जबकि दो नए सब स्टेशन चलने काेेे तैयार हैं।

इन सब स्टेशन की बढ़ेगी क्षमता,

अघोषित कटों से मिलेगी राहत

जिले में 33 केवी पावर हाउस, सौकड़ा पावर हाउस और सिद्धपुर पावर हाउस की क्षमता बढ़ाई जाएगी। इस तरह से इन पावर स्टेशनों से जुड़े एक दर्जन से अधिक गांवों के उपभोक्ताओं को अघोषित कटों से राहत मिल जाएगी।

इन स्थानों पर लगेंगे नए सब स्टेशन


जिले में जिन स्थानों पर नए सब स्टेशन लगाए जाने हैं उनमें गांगर, बांसा, चकदा, सदरपुर, खानपुर, बीबीपुर जाटान शामिल हैं। यहां पर 33 केवी के नए बिजली सब स्टेशन लगाए जाएंगे। इसके अलावा 33 केवी गढ़ी बीरबल व 33 केवी ढाकवाला इसी महीने चालू हो रहे हैं।

दफ्तरों को भी दो हिस्साें में किया जाएगा डिवाइड

बिजली निगम की अाेर से उपभाेक्ताअाें की सुविधा के लिए करनाल शहर में सिटी सब डिविजन, घरौंडा, तरावड़ी के दफ्तराें काे दाे हिस्साें में डिवाइड किया जाएगा, ताकि उपभाेक्ताअाें काे अपने कार्याें में अासानी रहे। सीएम सिटी में सब अर्बन के दाे हिस्से हाेने पर एक जीटी राेड पार हाे जाएगा। जीटी राेड पार के उपभाेक्ताअाें काे अपने ही क्षेत्र में िबजली का दफ्तर मिल जाएगा। इससे जहां कर्मचारियाें की कार्यकुशलता में बढ़ाेतरी हाेगी, वहीं उपभाेक्ताअाें काे दफ्तरी कार्य करने में सहजता रहेगी।

150 एमएम की क्षमता के कंडक्टर लगेंगे

बिजली निगम मुख्यालय की स्वीकृति से जिलेे के 30 फीडरों की विद्युत सप्लाई क्षमता में बढ़ोतरी की जाएगी। 100 एमएम कंडक्टर की जगह 150 एमएम की क्षमता के कंडक्टर लगाए जाएंगे।


जिले में पांच और 33 केवी के नए बिजली सब स्टेशन लगाए जाएंगे। इसके अलावा दो सब स्टेशन इसी माह चालू हो जाएंगे। फीडरों के कंडक्टर बदले जाएंगे। 100 एमएम की जगह 150 एमएम क्षमता की जाएगी। एसके चावला, एई, बिजली निगम करनाल ।

करनाल. काछवा रोड स्थित 33केवी सब स्टेशन।
खबरें और भी हैं...