बाइक व एक्टिवा िभड़ी, दो की टांग टूटी
बाइक व एक्टिवा की टक्कर से बाइक पर सवार दो युवक घायल हो गए है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
राहुल कुमार निवासी टीकरी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह और उसके मामा का लड़का आकाश मोटर साइकिल पर सवार होकर किसी काम से इस्माइलाबाद आए थे। जब वे वापस गांव की तरफ जा रहे थे, तो मलिकपुर श्मधान घाट के सामने पहुंचने पर गांव के अंदर से एक एक्टिवा चालक तेज गति से आया और उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे वे दोनों सड़क पर गिर गए और दोनों की टांगे टूट गई। भीड़ का फायदा उठा कर एक्टिवा चालक मौके से फरार हो गया। लोगों ने उन्हें अस्पताल में दाखिल करवाया।