720 नशे गोलियों के साथ बाइक चालक गिरफ्तार
फतेहाबाद | सदर फतेहाबाद पुलिस ने नशीली दवाओं के साथ एक बाइक चालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। अाराेपी भड़ाेलावाली निवासी हरप्रीत से 730 नशे की टेबलेट बरामद हुई हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
हासंपुर पुलिस चौकी इंचार्ज एएसआई राहुल ने बताया कि वह पुलिस टीम के साथ हांसपुर से खुनन जा रहे थे। रास्ते में भड़ोलावाली के समीप फतेहाबाद रोड पर खेत में बने ट्यूबवेल कमरे के समीप बाइक चालक संदिग्ध हालत में खड़ा मिला। पुलिस को देखकर वह घबरा गया। पुलिस ने शक के आधार पर आरोपी से पूछताछ की तो उसकी पहचान हरप्रीत उर्फ काला निवासी भड़ोलावाली के रुप में हुई। तलाशी में उसके पास से अलप्राजोलम टेबलेट के 72पत्ते बरामद हुए। इन पत्तों में 720 टेबले थी।