- Hindi News
- National
- Fatehabad News Haryana News Bike Ridden Youth And Farmer Killed In Two Road Accidents In Bhuna
भूना में दो सड़क हादसों मे बाइक सवार युवक और किसान की मौत
भूना क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शवों का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए है। पहले हादसे में गांव सनियाना के पास स्विफ्ट कार की टक्कर में बाइक सवार गांव बुढाखेड़ा निवासी गोबिंद की मौत हुई है। पुलिस को दिए बयान में बुढाखेड़ा निवासी जोगेंद्र ने बताया कि उसका ताऊ का पोता गोबिंद व उसका साथी सतपाल किसी काम से भूना आए थे और शाम को वह अपनी बाइक पर गांव वापस लौट रहे थे। रास्ते में एक कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर जा गिरे। हादसे में दाेनाें घायल हो गए। जहां से उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां पर गोबिंद को डॉक्टरों ने मृतक घोषित कर दिया।
चौधरी हाेटल के पास हुअा हादसा
भूना के चौधरी होटल के पास ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक पर सवार रोहताश निवासी बोस्ती की मौत हो गई। बताया गया कि रोहताश बाइक पर आदमपुर से बीज लेने गया था। रात को जब वह वापस आ रहा था तो चौधरी अस्पताल के पास अज्ञात ट्रैक्टर चालक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे रोहताश की मौके पर ही मौत हो गई।