पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Tohana News Haryana News Bike Rider Arrested With 2300 Intoxicants Near Tohana Bus Stand

टोहाना बस स्टैंड के पास 2300 नशीली गोलियों के साथ बाइक सवार गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सीआईए पुलिस ने बाइक सवार एक युवक को 2300 प्रतिबंधित नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार किया है। शहर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। सीआईए प्रभारी विनोद कुमार की टीम ने एएसआई जयवीर सिंह के नेतृत्व में नए बस स्टैंड के पास गश्त के दौरान बाइक सवार एक युवक को देखा कि वह सामने पुलिस को देखकर वापिस मुडनें लगा।

वापस मुड़ते समय बाइक के हैंडल पर टंगे एक पॉलीथिन से गोलियों के दो- तीन पत्ते नीचे गिर गए। पुलिस ने शक के आधार पर आरोपी को काबू कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रिंकू निवासी धमतान साहिब जिला जींद बताया। पॉलीथिन की जांच करने पर उसमें ट्रोमाडोल व एप्राजॉलेम की 2300 गोलियां मिली। पुलिस ने इन दवाओं को लेकर ड्रग इंस्पेक्टर से बातचीत की और ड्रग इंस्पेक्टर ने कहा कि उक्त गोलियों का इस्तेमाल नशे के तौर पर किया जाता है। इन दवाओं को रखना मादक पदार्थ अधिनियम का उल्लंघन है। इस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी एसआई बलदेव राज ने बताया कि आरोपी को कोर्ट मे पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है ताकि इससे जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कार्यवाही की जा सके।

4 किलो 700 ग्राम चूरापोस्त सहित एक आरोपी काबू

टोहाना| शहर पुलिस ने एक व्यक्ति को 4 किलो 700 ग्राम चूरापोस्त सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी टिब्बा बस्ती निवासी जगसीर है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। चंडीगढ़ रोड पुलिस चौकी इंचार्ज एसआई साधू राम ने बताया कि पुलिस टीम ने गश्त के दौरान मनियाना रोड रजबाहा पुल के पास एक युवक को संदिग्ध अवस्था में देखा। उसे काबू करने के लिए पुलिस टीम झाड़ियाें की ओट में खड़ी हाे गई। उसे काबू कर उसके हाथ में लिए एक बैग को चैक किया तो उसमें चूरा पोस्त बरामद हुआ। जांच अधिकारी एएसआई राजेश कुमार ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। उन्होंने बताया कि रिमांड में सप्लायर की जानकारी लेकर उसे काबू किया जाएगा तथा उसके खिलाफ भी कार्यवाही की जाएगी।

खबरें और भी हैं...