- Hindi News
- National
- Bhattu Kalan News Haryana News Bike Rider Arrested With 25 Grams Of Heroin Sent On Remand
बाइक सवार युवक को 25 ग्राम हेरोइन सहित दबोचा, रिमांड पर भेजा
सीआईए फतेहाबाद पुलिस ने बाइक सवार को 25 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भट्टूकलां थाना में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। एसआई किशोरी लाल ने बताया कि पुलिस की टीम भट्टूकलां में फतेहाबाद रोड पर नहर के समीप वाहनों की चैकिंग कर रही थी। इस दौरान शक के आधार पर पुलिस ने भट्टूकलां की तरफ से आ रहे एक बाइक सवार को चैकिंग के लिए रुकवा कर पूछताछ की। पुलिस ने शक होने पर उसकी तलाशी बाद की जेब से 25 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी की पहचान सन्नी निवासी गांव चाहरवाला जिला सिरसा के तौर पर हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले की आगामी जांच कर रहे एएसआई प्रदीप ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है ताकि नशा तस्करी करने वालों को पकड़ा जा सके।