- Hindi News
- National
- Bhattu Kalan News Haryana News Bike Rider Dies After Being Hit By A Camel
ऊंट रेहड़े की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत
गांव दैय्यड़ व जांडवाला के बीच हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक का फतेहाबाद नागरिक अस्पताल से पोस्टमार्टम करवा कर शव उनके परिजनों को सौंप दिया। चूली निवासी करीब 42 वर्षीय सुभाष रविवार देर सायं अपने नए मोटर साइकिल को शगुन स्वरूप धागा बंधवाने के लिए अपनी बहन के ससुराल चाहरवाला जा रहा था।
गांव दैय्यड़ से कुछ दूरी पर जाखड़वाला बागड़ की तरफ से आ रहे एक ऊंट रेहड़े से मोटर साइकिल की भिड़ंत हो गई। इस सड़क हादसे में सुभाष गम्भीर रूप से घायल हो गया। एम्बुलेंस की सहायता से उसे फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में ले जाया गया। जहां से चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सड़क दुर्घटना में घायल युवक ने दम तोड़ा
टोहाना| लगभग 8 दिन पूर्व सड़क दुर्घटना में घायल युवक विक्रम की गुरुग्राम के अस्पताल में मृत्यु हो गई। 1 मार्च को गांव चंदडकलां निवासी 27 वर्षीय विक्रम अपनी बाइक से टोहाना से गांव जा रहा था। रास्ते में बाइक की एक रेहड़ी से टक्कर होने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे नागरिक अस्पताल में इलाज के उपरांत रेफर कर दिया गया था। गुरुग्राम अस्पताल में उसकी मृत्यु हो गई।