- Hindi News
- National
- Sonipat News Haryana News Bike Rider Going With Wife And Two Children Collides With Car Death Of Wife And Son Daughter And Husband Injured
पत्नी व दो बच्चों के साथ जा रहे बाइक सवार को कार ने मारी टक्कर, पत्नी व बेटे की मौत, बेटी और पति घायल
{जीटी रोड पर लड़सौली गांव के पास हुआ हादसा
जीटी रोड गांव लड़सोली के पास रविवार रात 9 बजे बाइक सवार पति प|ी व उनके दो बच्चों को कार ने टक्कर मार दी। इसमें मां व बेटे की मौत हो गई। जबकि पिता और बेटी गंभीर रूप से घायल हैं।
दोनों को एंबुलेंस से शहर के नागरिक अस्पताल ले जाया गया। दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें खानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने अज्ञात कार चाल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। खेड़ी गुज्जर निवासी 40 वर्षीय मोहन अपनी 35 वर्षीय प|ी ममतेश, 10 साल के बेटे सावन और अाठ साल की बेटी मुस्कान के साथ रविवार रात को जीटी रोड से जा रहा था। गांव लड़सोली के पास एक कार ने इनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से चारों सड़क पर जा गिरे। हादसे में ममतेश व बेटे सावन की मौत हो गई। जबकि मोहन व बेटी मुस्कान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस और पुलिस ने दोनों घायलों को नागरिक अस्पताल ले गई। पुलिस ने माँ व उसके बेटे सावन को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर कार चालक की तलाश की जा रही है।
गन्नौर . हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार।