- Hindi News
- National
- Yamunanagar News Haryana News Bike Rider Took Purse From Sub Inspector39s Wife Going On Activa
एक्टिवा पर जा रही सब इंस्पेक्टर की पत्नी से पर्स झपट ले गया बाइक सवार
शहर में फिर से स्नैचिंग हो गई। इस बार सब इंस्पेक्टर की प|ी स्नैचराें का शिकार बनी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस क्वार्टरों में रहने वाली सुनीता ने पुलिस को बताया कि वह अपनी जानकार के साथ एक्टिवा पर यमुनानगर बस स्टैंड के पास काम से गई थी। जब ज्योति होटल के पास पहुंची तो पीछे से एक युवक बाइक पर आया। उसने उसके हाथ से पर्स छीन लिया। पर्स में मोबाइल, एसबीआई की पासबुक और 4500 रुपए थे। स्नैचर वहां से भागने में कामयाब हो गया। महिला के अनुसार स्नैचर ने इतनी तेजी से वारदात की कि वह न तो उसकी बाइक का मार्का और न ही उसे ही देख पाई। बाद में उसने सूचना पुलिस को दी। शहर यमुनानगर पुलिस ने इस मामले में धारा-379ए में केस दर्ज कर लिया है।
थाना पुलिस से लेकर तीन-तीन स्पेशल स्टाफ हैं इन वारदातों को रोकने और ट्रेस करने के लिए| इस तरह की वारदात होने पर संबंधित पुलिस थाने में केस दर्ज किया जाता है। इसके बाद इन वारदातों को ट्रेस करने के लिए सीआईए वन, सीआईए टू, स्पेशल स्टाफ तक लगाए हुए हैं। लेकिन थाना पुलिस से लेकर तीनों स्टाफ कोई भी केस ट्रेस नहीं कर पा रहे हैं।