पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bahadurgarh News Haryana News Bike Riding Three Miscreants Cheated Two Gold Bangles From Woman

बाइक सवार तीन बदमाशों ने महिला से सोने की दो चूड़ी ठगी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सब्जी मंडी के पास बाइक सवार तीन युवकों ने सेक्टर-7 में रहने वाली मू्र्ति देवी से बातों में उलझाकर दो सोने की चूड़ी ठग ली। इसके बदले रुपए देने के बहाने कपड़े में लपेटकर गत्ते के टुकड़े थमा दिए। यह वारदात पांच मार्च की है, लेकिन महिला ने अब सेक्टर-6 थाने में केस दर्ज कराया है। मूर्ति देवी ने बताया कि वह सब्जी मंडी में सब्जी खरीदने गई थी। वहीं रास्ते में पुलिया के पास एक युवक मिला, जिसने कहा कि आंटी मेरे पास पैसे हैं। आप मुझे अपने सोने कि चूड़ी दे दो। मैंने उसे मना कर दिया, लेकिन उसने मुझे अपनी बातों में उलझा लिया। उस समय दो युवक और आ गए। इन तीनों युवकों ने मुझे अपनी बातों में उलझा कर सोने की दो चूड़ी ले ली। फिर एक कपड़े की थैली मुझे दे दी। इसके बाद तीनों युवक मौके से चले गए। कपड़े की थैली को खोल कर देखा, उसमें पैसे की जगह गत्ते के टुकड़े मिले।

पहले भी ठगी का शिकार बने चुकीं महिलाएं : 16 अक्टूबर 2019 को किला मोहल्ले के पास दिनदहाड़े बाइक सवार दो युवकों ने महिला से सोने की चेन लूट ली थी। शोर शराबा होने पर युवक तेजी से मेन बाजार की तरफ फरार हो गए। किला मोहल्ला निवासी जयश्री अन्य महिलाओं के साथ करवाचौथ पर्व के लिए खरीदारी करने बाजार जा रही थी, तभी पीछे आए बाइक सवार दो युवकों ने यह वारदात की।

पिछले साल भी हुई थी इसी तरह ठगी

23 जनवरी 2019 को सेक्टर-7 के पास दो बाइकों पर पांच युवकों ने महिला को सम्मोहित कर उससे ढाई तोले का सोने का कंगन ठग लिए थे। इन लुटेरों का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा। सेक्टर-6 निवासी राजबाला सब्जी मंडी जा रही थी। गोकुल धाम सेक्टर-7 के पास दो बाइकों पर आए पांच युवकों ने उससे शिव मंदिर का पता पूछा। बातों-बातों में महिला को सम्मोहित कर दिया। उनके हाथ में ढाई तोले सोने का कंगन उन्हें दे दिया।
खबरें और भी हैं...